आरिफ नियाज़ी।
रूड़की भारतीय किसान यूनियन रोड़ ने आज जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें चीनी मील कर्मचारियो का वेतन और गन्ना किसानों के भुगतान की मांग प्रमुखता से की गई हैं। भारतीय किसान यूनियन रोड़ के अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ ने आज अपने संगठन की मासिक बैठक के बाद आरोप लगाया की अधिकारी किसानों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैँ जिसके चलते किसानों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा की इस सरकार में आम आदमी से लेकर किसान तक बेहद परेशान हैं यहाँ तक की चीनी मीलें समय पर किसानों का भुगतान भी नहीं कर रही हैं किसानों को मजबूरी में जॉइंट मजिस्ट्रेट कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैँ। भारतीय किसान यूनियन रोड़ की मांगों के ज्ञापन को जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक राम चंद्र सेठ ने गंभीरता से लेते हुए कहा की उनकी जो भी मांगे हैँ उनको शासन को भेजा जाएगा। इस अवसर पर भाकियू रोड़ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुशवाहा,प्रदीप त्यागी, हाजी इरशाद, अनीस प्रधान, कारी शहज़ाद, शेर अली, ज़ाकिर अहमद और ज़ुल्फ़कार एडवोकेट आदि सैंकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।