आरिफ नियाज़ी।
केदारनाथ से लौटते वक्त ट्रेन में अचानक लापता हुई प्रज्ञा सही-सलामत बिहार के बेगूसराय से पुलिस ने बरामद कर ली । कानपुर निवासी प्रज्ञा सिंह की शादी को अभी महज तीन महीने ही बीते हैं। इसी दौरान वह अपने पति के साथ केदारनाथ गई थी बीती पांच मई को वह अपने पति के साथ केदारनाथ यात्रा से लौटते समय देहरादून-गाजियाबाद नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से वापस घर लौट रही थी। अचानक आधी रात प्रज्ञा रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी पति की तहरीर पर पुलिस ने जब उसकी काफी खोज बीन की तो वह 6 दिन बाद बिहार के बेगुसराय में सही-सलामत बरामद हुई हैं । पुलिस ने प्रज्ञा को बरामद कर उनके परिवार को इसकी जानकारी दे दी है। मामले में एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि महिला को सकुशल बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि महिला ने रविवार की शाम नए नंबर से अपने परिजनों को फ़ोन के माध्यम से संपर्क किया था जिसके बाद लोकेशन ट्रेस करने पर बेगूसराय की मिली। उन्होंने बताया कि महिला का कहना था कि उसकी उसके पति से कहासुनी हो गयी थी और वह अपनी मर्जी से चली गयी थी। अभी पुलिस की पूछताछ के बाद ही आगे की कार्यवाई की जायेगी।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।