आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की: मानवता की सेवा और जीवन बचाने के पावन संकल्प के साथ रुड़की के सिविल अस्पताल में रोटरी क्लब और ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने बड़ी संख्या में पहुँचकर उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब की अध्यक्षा रीना नैथानी ने कहा कि रक्तदान से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा की “आपका थोड़ा सा रक्त किसी व्यक्ति को नई जिंदगी दे सकता है। रक्तदान ना केवल एक उपकार है, बल्कि यह मानवता के प्रति हमारा परम कर्तव्य भी है।”
श्रीमती नैथानी ने आगे जोर देते हुए कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी गरीब और बेसहारा लोगों की सहायता के लिए सिविल अस्पताल में समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित करता रहेगा। उन्होंने समाज के हर वर्ग से इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ के सभी सम्मानित सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ रजत सैनी ने सभी का भरपूर सहयोग किया उन्होंने कहा की रोटरी क्लब समय समय पर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाता रहता है जो एक अच्छा कार्य है युवाओं को भी इसके लिए आगे आना होगा। इस अवसर पर रोटरी वंदना मोहन, अलका मित्तल, सुभाष सरीन, सचिन गुप्ता, प्रेम सरीन, वी के जैन, वी के शर्मा, और पी सी सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
कांग्रेस के दुष्प्रचार के खिलाफ भाजपा की महिला मोर्चा ने खोला मोर्चा, कांग्रेस पर लगाया झूठ बोलने का आरोप।
मदरसों के उलेमाओं ने कहा विधायक मोहम्मद शहजाद के खिलाफ बड़ी साजिश, सफल नहीं होगे ऐसे लोग -उलेमा।
रूड़की नेहरू स्टेडियम का होगा कायाकल्प,कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और मेयर अनिता देवी अग्रवाल ने किया शुभारंभ, दो करोड़ 28लाख से होगा जीर्णोद्धार।