आरिफ नियाज़ी।
मंगलौर सहकारी संघ के चैयरमेन पद पर एक बार फिर भाजपा का परचम लहराया है भाजपा के मण्डल महामंत्री विकास चौहान इस बार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैँ।उनकी जीत से भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
दरअसल मंगलोर सहकारी संघ के प्रबंध समिति के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए जिसमें सहकारी संघ के अध्यक्ष पद पर झबरेड़ा से भाजपा मण्डल महामंत्री विकास चौहान निर्विरोध चुने गए।इस दौरान विकास चौहान ने कहा की किसानों की समस्याओं को वह प्रमुखता से हल करेंगे किसी भी किसान को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं भाजपा वरिष्ठ नेता सुशील राठी ने कहा की विकास चौहान के अध्यक्ष बनने के बाद क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने का प्रयास किया जाएगा इसके साथ ही समिति की जर्जर बिल्डिंग की हालत को भी सुधारा जाएगा।
राज्य सरकार द्वारा नमित एक संचालक सहित कुल 13 संचालकों से बने बोर्ड में अध्यक्ष पद पर विकास चौहान, उपाध्यक्ष पद पर मोनिका, जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि के 4 पदों पर टीना देवी, नीशू राठी, भारती देवी एवं सुशील राठी तथा जिला सहकारी संघ प्रतिनिधि पद के दो पदों नेहा एवं मसरूर, थोक केन्द्रीय उपभोक्ता भण्डार, क्रय-विक्रय सहकारी समिति समेत सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ,इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील राठी, अवनीश चेयरमैन, हरेन्द्र चेयरमैन, विनोद चेयरमैन, राजू कोटवाल, कुलवीर प्रधान, मांगेराम सिरोही, सचिन प्रधान, रोहित प्रधान, जितेंद्र प्रमुख,प्रधान अजय चौहान नितिन संसिया, प्रधान अक्षय सैनी समेत सेकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।