Jan Mudde

No.1 news portal of India

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने जरूरतमंद लोगों को बांटे आर्थिक सहायता के चैक।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

​रुड़की उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने आज अपने रुड़की स्थित कैंप कार्यालय पर जनसेवा की मिसाल पेश की। एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्षेत्र के बड़ी संख्या में आए गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए।
​जैसे ही सहायता वितरण की सूचना मिली, सुबह से ही प्रदीप बत्रा के कैंप कार्यालय पर लोगों का तांता लग गया। समाज के हर वर्ग और धर्म के लोग अपनी समस्याओं और आर्थिक जरूरतों को लेकर पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और उन्हें राहत राशि के चेक वितरित किए।​इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा की मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। मेरा प्रयास रहता है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मेरे द्वार से निराश ना लौटे। उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के, सभी धर्मों और वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही हैं और भविष्य में भी यह आर्थिक सहायता का क्रम जारी रहेगा।”
आर्थिक ​​सहायता वितरण के साथ-साथ प्रदीप बत्रा ने देश के हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों पर भी अपनी राय रखी। तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की बंपर जीत से उत्साहित मंत्री ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और विकासवाद पर मुहर लगाई है।जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आने वाले समय में भी सभी राज्यों में ‘कमल’ खिलेगा, जबकि विपक्षी दल अपनी जमीन तलाशते और रास्ता ढूंढते रह जाएंगे।उन्होंने दावा किया कि भाजपा की विकास यात्रा के आगे बाकी दल पूरी तरह धराशायी हो चुके हैं।

​इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदीप बत्रा ने न केवल अपनी “जनता के मंत्री” वाली छवि को मजबूत किया, बल्कि आगामी चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए विपक्षी खेमे को कड़ा संदेश भी दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369