आरिफ नियाज़ी।
नगर पालिका मंगलौर द्वारा चमारान खालसा मुहल्ले का नाम बदलकर सैनीपुरा किये जाने के विरोध में गुस्साए दलित समाज के सैंकड़ो लोगों ने आज नगरपालिका मंगलौर कार्यालय का घेराव किया। मौक़े पर पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने इस अवसर पर कहा कि नगरपालिका का यह निर्णय एकतरफा और विवेक हीन है। नगरपालिका नगरवासियों के प्रतिनिधियों की संस्था है जो सीधे जनता से जुड़े होते हैं। इसके बावजूद नगरपालिका जिम्मेदारों ने क्षेत्रीय सभासद ज़हीर खान तक से कोई सुझाव तक नहीं लिया और आनन फ़ानन में मोहल्ले का नाम बदलने का निर्णय ले लिया । देशराज कर्णवाल ने कहा कि नगरपालिका का यह कहना कि चमारान खालसा शब्द प्रतिबंधित है, पूर्णतया ग़लत है। भारत सरकार के गज़ट में चमार जाति उल्लेखित है। जिसके आधार पर ही जाति प्रमाण पत्र जारी होते हैं। गुरु रविदास ने कहा कि ” सारा जगत चमार” । इसलिए जनभावनाओं की अनदेखी करने पर आज इस समाज के लोग आंदोलन के रास्ते पर निकले हैं। उन्होंने मांग की कि बोर्ड के फैसले को तुरंत स्थगित करते हुए अगली बैठक में इसे निरस्त किया जाय। उन्होंने इसका लिखित आश्वासन दिये जाने की मांग की। दो घंटे चले धरने के बाद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मंगलौर की ओर से लिखित पत्र में आश्वासन दिया गया है कि नाम परिवर्तन का प्रस्ताव स्थगित किया गया और आगामी बोर्ड बैठक में इसे निरस्त किये जाने हेतु प्रस्ताव लाया जायेगा। लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही धरना समाप्त कर दिया गया।
इस धरने में सभासद गण अहसान अंसारी, सरवरअली , व ज़हीर खान के अलावा श्याम सुंदर, लाखन, आदित्य कर्णवाल, बंटी , लखन बाल्मीकि, सही राम, धनी
राम , सीता राम, अर्जुन, मोहित, चिराग, गोविंद, राजन, अभिलाष, श्याम व रजनीश आदि शामिल रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।