*आरिफ़ नियाज़ी।
मंगलौर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में मंगलौर कस्बे के चमारान खालसा का नाम बदले जाने से राजनीति गरमा गई है चमारान खालसा के लोग मोहल्ले का नाम बदले जाने से बेहद गुस्से में है आज देर शाम सैकड़ो लोग मोहल्ले में जमे हुए जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल माहौल को गर्मा दिया उन्होंने साफ-साफ कहा कि जब जाति प्रमाण पत्र में चमार शब्द का प्रयोग होता है और विधानसभा में उनके द्वारा चमार साहब का प्रस्ताव पास हो चुका है तो ऐसे में चमारान खालसा का नाम बदल जाना किसी भी तरह से ठीक नहीं है उन्होंने कहा कि इसके पीछे कुछ राजनीतिक दलों के लोग हैं अगर अध्यक्ष और ई ओ ने नाम का प्रस्ताव वापस ना लिया तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रबंधन की होगी उन्होंने साफ-साफ कहा कि मोहल्ले के नाम के पीछे साजिश किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।