* आरिफ नियाज़ी।
कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री अवतार सिंह भड़ाना ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान अपनी बेबाक शैली में बड़ा दावा ठोंका है। उन्होंने कहा कि उनका उत्तराखंड की पावन धरती से गहरा नाता है और वे किसी राजनैतिक स्वार्थ के वश नहीं, बल्कि साक्षात ‘गंगा माँ’ के आह्वान पर हरिद्वार आए हैं।
दिल्ली रोड स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुए भड़ाना ने कहा कि हरिद्वार की जनता के दिल में उनके लिए एक विशेष स्थान है, यही कारण है कि उन्हें यहाँ हमेशा अपार मान-सम्मान और स्नेह प्राप्त होता है।
भड़ाना ने स्पष्ट किया कि यदि कांग्रेस पार्टी उन्हें हरिद्वार जनपद की लक्सर विधानसभा सीट से मौका देती है, तो वह ना केवल अपनी सीट जीतेंगे, बल्कि अपने प्रभाव से आसपास की कई अन्य सीटों पर भी कांग्रेस को मजबूती प्रदान करेंगे।उन्होंने राजनीति को सेवा का माध्यम बताते हुए कहा की “समाज सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। समाज के दबे-कुचले, वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज बनना और उनकी सेवा करना ही मेरा मुख्य लक्ष्य है।”
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि वह अपने राजनीतिक जीवन में जहाँ भी गए, वहां की जनता ने उन्हें पलकों पर बिठाया। यही प्रेम उन्हें उत्तराखंड की ओर खींच लाया है।
”मैं जहाँ भी जाता हूँ, वहाँ की जनता से मुझे आत्मिक लगाव हो जाता है। अगर पार्टी ने मौका दिया, तो मैं चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूँ। मेरा मकसद कांग्रेस को मज़बूत करना और लोगों की सेवा करना है।
अवतार सिंह भड़ाना के इस बयान के बाद हरिद्वार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। उनके चुनाव लड़ने के संकेत ने जहाँ कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया है, वहीं विपक्षी खेमे में भी रणनीतियों का दौर शुरू होने की संभावना है।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।