*आरिफ नियाज़ी*
उत्तराखंड में सुराज सेवा दल का लगातार ग्राफ बढ़ता जा रहा है। हरिद्वार जिले में सुराज सेवा दल ने काफी प्रगति की है। आज सलेमपुर गांव में सैकड़ों लोगों ने प्रमुख समाजसेवी राव खुर्रम के नेतृत्व में सुराज सेवा दल की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक राव खुर्रम ने सुराज सेवा दल के नेताओं का फूल और नोटों की मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की उत्तराखंड राज्य का गठन जिस मकसद और उद्देश्य के साथ हुआ था। आज भी वह पूरा नही हो सका है। जिसके लिए कांग्रेस और भाजपा के सरकारें जिम्मेदार है। उन्होंने कहा की अगर समय रहते दोनों पार्टियों के लोग उत्तराखंड के हित होते तो आज उत्तराखंड की यह हालत होती।उन्होंने आरोप लगाया की भाजपा सरकार मुद्दों से भटक गई है जिसके चलते उत्तराखंड की अवाम अपने आपको ठगा महसूस करती है उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा की आज प्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और महंगाई चरम पर है। आज प्रदेश का व्यापारी और किसान बेहद परेशान हैं अगर समय रहते जनता ने सही विकल्प ना चुना तो इस बार हालात और भी खराब हो जायेंगे।इस मौके पर प्रमुख समाजसेवी राव खुर्रम ने कहा की उत्तराखंड की जनता भाजपा और कांग्रेस से तंग आकर अब सुराज सेवा दल के साथ खडी होंगी।उन्होंने कहा की सुराज सेवा दल को जनता अब तीसरे विकल्प के रुप में चुनेंगी। इस मौके पर सुराज सेवा दल के नेता प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद इंतजार, सुराज सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष राव आफताब, नौशाद प्रधान, राव नासिर,आजम राणा,प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद आलिम समीर कुरैशी,राव आबिद,मोमीन खा रिजवान प्रधान,नाजिम राव जुनैद उर्फ मुन्ना, नसीब आलम कुरैशी, राव इमामुलहक राव साजिद राव वाजिद, राव ऑरेंगज़ेब आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।





More Stories
रुड़की में एक कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा और राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने दिव्यांगजनों को दिए व्हीलचेयर और हेलमेट, खिले चेहरे।
धंनौरी क्षेत्र के तीन गांव में विजिलेंस और ऊर्जा निगम का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, 21 लोग बिजली चोरी करते पकडे।
प्राथमिक शिक्षक संघ की प्रांतीय तदर्थ समिति एवं जनपदीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हुई संयुक्त बैठक।