आरिफ नियाज़ी।
आध्यात्मिक नगरी पिरान कलियर के इतिहास में पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशाल और नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। साबरी गेस्ट हाउस में आयोजित इस शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी, जो स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ती मांग और विभाग की सक्रियता का प्रमाण है।
हरिद्वार के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह, क्षेत्रीय विधायक हाजी फुरकान अहमद, चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राव अकरम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर आरोग्यम हॉस्पिटल के विशेषज्ञों की टीम ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कलियर
विधायक फुरकान अहमद ने स्वास्थ्य विभाग के इस कदम की सराहना करते हुए कहा, “अब कलियर के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं भटकना पड़ेगा। ऐसे कैंपों से घर के पास ही विशेषज्ञ उपचार मिलना एक बड़ी राहत है। मेरा प्रयास है कि ऐसे शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहें।”
चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद ने क्षेत्र की बढ़ती आबादी का हवाला देते हुए प्रदेश सरकार से पुरजोर मांग करते हुए कहा कि कलियर में 100 बेड का अस्पताल बनाया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि हर माह इस तरह के शिविरों का आयोजन बेहद आवश्यक है।शिविर में गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर विशेष ध्यान दिया गया इतना ही नहीं जच्चा-बच्चा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रहा ।इस अवसर पर सी एम ओ डॉ. आर.के. सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा की
”होम डिलीवरी (घर पर प्रसव) पर पूरी तरह पाबंदी है। किसी भी स्थिति में घर पर प्रसव ना कराया जाए, क्योंकि यह जच्चा और बच्चा दोनों के लिए जानलेवा हो सकता है। सरकारी अस्पतालों के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं और अब हमें आरोग्यम जैसे निजी अस्पतालों का भी सहयोग मिल रहा है।”
शिविर में निशुल्क जांच: मरीजों के लिए एक्स-रे और सभी प्रकार की लैब जांचें पूरी तरह मुफ्त रहीं।
विशेषज्ञों के परामर्श के बाद मरीजों को मौके पर ही निशुल्क दवाइयां दी भी गईं। आरोग्यम हॉस्पिटल और सरकारी विभाग के वरिष्ठ डॉक्टरों ने गंभीर रोगों का परीक्षण किया।
इस ऐतिहासिक शिविर को सफल बनाने में
डॉ. रश्मि पंत (डायरेक्टर, NHM)
डॉ. रमेश कुमार (ACMO)
डॉ. राव अकरम (प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, रुड़की ब्लॉक)
इप्सिता रावत (जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी)
डॉ. कोमल, डॉ. सरफराज, डॉ. उमा रावत
सभासद नाज़िम त्यागी, विनोद कुमार, मनीष आदि मौजूद रहे





More Stories
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।
राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।