आरिफ नियाज़ी।
कलियर नगर पंचायत लगातार क्षेत्र के विकास को लेकर बेहद गभीर है आए दिन कलियर में सड़कों के उदघाटन और शिलान्यास जारी है इसी कड़ी में विकास कार्यों को और गति देते हुए वार्ड-3 में आरसीसी, इंटरलॉकिंग टाइल्स से बनने वाली करीब 300 मीटर लंबी आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद और वार्ड सभासद नाजिम त्यागी ने शिलान्यास किया।। इस मौके पर सलीम अहमद ने कहा कि जब से नगर पंचायत में समीनाअध्यक्ष बनी है तब से विकास कार्यो को गति मिली है साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है सभी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाया जा रहा है इतना ही नहीं कस्बे में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। सभासद नाजिम त्यागी ने बताया कि वार्ड-3 में विभिन्न विकास कार्य निरंतर किए जा रहे हैं और नई सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।उन्होंने कहा की इस बार नगर पंचायत कलियर ने विकास की नई इबारत लिखी है। विकास तेज़ी से हो रहा है।इस अवसर पर शहनवाज मलिक, इरशाद, नसीम मिस्त्री, हामिद, जमशेद, इंतजार राणा, आसिम, दानिश, आशू, दाऊद, मुकर्रम, कय्यूम, इशरार, नामिर, मुसर्रफ सहित कई लोग मौजूद रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।