आरिफ़ नियाज़ी।
नारसन निवासी डॉ. सत्य विकास की सुपुत्री निशिता ने 99.9% अंकों के साथ जिले में किया टॉप, इंजीनियर बनने का है सपना। सीबीएसई बोर्ड में एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल की निशिता (99.9%) और आइज़ा तनवीर (98.8%) के शानदार प्रदर्शन से परिजन भी बेहद ख़ुश है। दरअसल सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में एक बार फिर माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और मेधा का लोहा मनवाया है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य विकास की सुपुत्री निशिता ने 99.9% अंक प्राप्त कर ना केवल स्कूल बल्कि पूरे हरिद्वार जिले का नाम रोशन किया है। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय निशिता ने अपने माता-पिता और स्कूल प्रबंधन को दिया है। तो वहीं,शिक्षक डॉ. तनवीर आलम की पुत्री आइज़ा तनवीर ने 98.8% अंक लाकर अपनी प्रतिभा साबित की है। आइज़ा का सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है। इसके साथ ही विद्यालय के दिव्यांश देवरानी और गौरी शर्मा (96.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता की नई इबारत लिखी है। स्कूल प्रबंधन की ओर से मोहित शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में बिना किसी मानसिक दबाव के दी जाने वाली बेहतर शिक्षा का ही परिणाम है कि छात्र निरंतर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। सफल छात्र-छात्राओं के घर पर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है और पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। ”इन मेधावी छात्र-छात्राओं की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।” वही स्कूल प्रबंधन भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर बेहद गदगद है और एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं। * *आरिफ नियाज़ी* नारसन निवासी डॉ. सत्य विकास की सुपुत्री निशिता ने 99.9% अंकों के साथ जिले में किया टॉप, इंजीनियर बनने का है सपना। सीबीएसई बोर्ड में एक बार फिर बेटियों का दबदबा देखने को मिला है माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल की निशिता (99.9%) और आइज़ा तनवीर (98.8%) के शानदार प्रदर्शन से परिजन भी बेहद ख़ुश है। दरअसल सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में एक बार फिर माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत और मेधा का लोहा मनवाया है। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य विकास की सुपुत्री निशिता ने 99.9% अंक प्राप्त कर ना केवल स्कूल बल्कि पूरे हरिद्वार जिले का नाम रोशन किया है। अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय निशिता ने अपने माता-पिता और स्कूल प्रबंधन को दिया है। तो वहीं,शिक्षक डॉ. तनवीर आलम की पुत्री आइज़ा तनवीर ने 98.8% अंक लाकर अपनी प्रतिभा साबित की है। आइज़ा का सपना डॉक्टर बनकर देश की सेवा करना है। इसके साथ ही विद्यालय के दिव्यांश देवरानी और गौरी शर्मा (96.6%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता की नई इबारत लिखी है। स्कूल प्रबंधन की ओर से मोहित शर्मा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान में बिना किसी मानसिक दबाव के दी जाने वाली बेहतर शिक्षा का ही परिणाम है कि छात्र निरंतर रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। सफल छात्र-छात्राओं के घर पर बधाई देने वालों का ताँता लगा हुआ है और पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है। ”इन मेधावी छात्र-छात्राओं की सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।” वही स्कूल प्रबंधन भी छात्राओं की इस उपलब्धि पर बेहद गदगद है और एक दूसरे को बधाइयां दे रहे हैं।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।