Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर की तैयारियों का सीएमओ ने लिया जायजा, दिए ज़रूरी निर्देश।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।

पिरान कलियर ज़िलें के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने आज साबरी गेस्ट हाउस पिरान कलियर में आयोजित होने वाले नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान रुड़की ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राव अकरम भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह ने शिविर के सफल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से मरीजों का परीक्षण और उपचार किया जाएगा। साथ ही सभी प्रकार की खून की जांच, एक्स-रे सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।उन्होंने जानकारी दी कि शिविर में विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बहनों एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा टीबी और एचआईवी की जांच की सुविधा भी शिविर में उपलब्ध कराई जाएगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राव अकरम ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369