Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा अनावरण पर घमासान, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कांग्रेस विधायक को घेरा।

Spread the love

*आरिफ नियाज़ी
​झबरेड़ा: उत्तराखंड की झबरेड़ा विधानसभा सीट पर राजनीति गरमा गई है। दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण किए जाने के तरीके पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे आयोजन में ना केवल प्रोटोकॉल का उल्लंघन हुआ, बल्कि संविधान निर्माता के सम्मान के साथ भी खिलवाड़ किया गया।
​​राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि झबरेड़ा कस्बे में बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने और इस चौक को ‘अंबेडकर चौक’ घोषित करने की मांग उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। उनके प्रस्ताव पर ही सरकार ने इसकी घोषणा की थी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा की दुख की बात यह है कि जिस प्रस्तावक की मेहनत से यह कार्य सफल हुआ, उसे ही कार्यक्रम की सूचना तक नहीं दी गई। साइन बोर्ड से मेरा नाम गायब कर दिया गया है, जो कांग्रेस की ओछी मानसिकता और विकास कार्यों को पलीता लगाने की नीति को दर्शाता है।”
राज्य ​मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि बाबा साहेब पूरी दुनिया के हैं, किसी एक पार्टी के नहीं है कांग्रेस विधायक ने चंद कार्यकर्ताओं के बीच जल्दबाजी में अनावरण कर दिया, जबकि यह एक भव्य और दिव्य कार्यक्रम होना चाहिए था जिसमें पूरा क्षेत्र सम्मिलित होता। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर इस तरह के कृत्यों से सरकार की विकास योजनाओं का श्रेय लेना चाहती है।
​राज्य मंत्री कर्णवाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि एक तरफ कांग्रेस छोटे मोटे आयोजनों में व्यस्त है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड की धामी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
​एशिया का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आगामी 14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एशिया के सबसे बड़े एलिवेटेड रोड का उद्घाटन करने आ रहे हैं। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटेंगे और मोदी-योगी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विचारों को सुनेंगे।
​​देशराज कर्णवाल ने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र पर चल रही है, जबकि विपक्षी नेता केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
*बाईट देशराज कर्णवाल राज्य मंत्री उत्तराखंड सरकार*

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369