आरिफ नियाज़ी।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के कैम्प कार्यालय पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की प्रदेश सरकार संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व से नवाज़ रही है जो प्रदेश के लिए गौरव की बात है। गोपाल कुंडलीवाल, सुमन रौतेला और राजपाल कश्यप जैसे को मिली जिम्मेदारियां इस बात का प्रमाण हैं कि पार्टी योग्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा की भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्मान में कोई कमी आने नहीं दीं जायेगी ।दरअसल सिविल लाइंस जादूगर रोड स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह (किरण चौधरी) ने गोपाल कुंडलीवाल को पीएम एजेए में राज्य सलाहकार सदस्य, सुमन रौतेला को राज्य महिला आयोग की सदस्य तथा राजपाल कश्यप को राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद में सदस्य मनोनीत होने पर शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त सदस्यों का फूल मालाओं से सम्मान भी किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा की नवनियुक्त सदस्यों को मिली जिम्मेदारी हरिद्वार जनपद के लिए गर्व का विषय है। हमें उम्मीद है कि इनके माध्यम से जिले और प्रदेश के विकास को नई दिशा मिलेगी। संगठन और जनप्रतिनिधि मिलकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का कार्य करेंगे। कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने आमजन की समस्याएं भी सुनीं और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता वरिष्ठ भाजपा नेता पवन तोमर,जिला महामंत्री अक्षय प्रताप,मंडल अध्यक्ष विकास पाल,मंडल महामंत्री सुबोध शर्मा, सचिन चौधरी, सुशील चौधरी,सरदार सिंह, मास्टर सतीश पाल करणपुर, मुकेश बालेकी, प्रवीण मानकपुर, नेत्रपाल सिंह, ध्रुव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रुड़की। हरिद्वार जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के कैम्प कार्यालय पर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।