आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। नगर निगम सभागार में आयोजित ‘वाल्मीकि सम्मेलन एवं अंबेडकर जयंती समारोह’ में वाल्मीकि समाज की समस्याओं और अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का समाज के लोगों ने पारंपरिक रूप से पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस दौरान ‘भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज’ के राष्ट्रीय संचालक वीर श्रेष्ठ अजय बिरला ने राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट को एक ज्ञापन सौंपा जिसमें समाज की पीड़ा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा की वाल्मीकि समाज सदियों से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहा है।

वर्तमान में आरक्षण का लाभ किसी ‘जाति विशेष’ तक सीमित होकर रह गया है, जिससे वाल्मीकि समाज के शिक्षित बेरोजगार युवक अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित हैं। उन्होंने पंजाब, हरियाणा, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की तर्ज पर उत्तराखंड में भी आरक्षण के भीतर उपवर्गीकरण लागू करने की पुरजोर माँग की, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँच सके।
वाल्मीकि समाज को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने समाज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर चलती है और सभी वर्गों का समान सम्मान करती है। वाल्मीकि समाज का अटूट समर्थन हमेशा भाजपा को मिलता रहा है। समाज की मांगों को गंभीरता से लिया जाएगा और उनके उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। किसी भी सूरत में समाज की अनदेखी नहीं होगी।”इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा की बाल्मीकि समाज की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे ताकि उनका हल हो सके। इस अवसर पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव कौशिक,मेयर अनिता अग्रवाल, ललित मोहन अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, पूर्व राज्य मंत्री अमीलाल बाल्मीकि, सदस्य पिछड़ा आयोग राजपाल कश्यप,भाजपा नेता पवन तोमर, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य विनय प्रताप, भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, सचिन चौधरी, गौपाल कुंडलीवाल, पीठा धीशवर वेरीदास महाराज,आदि मौजूद रहे।





More Stories
लंढोरा नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास की बौछार,विधायक उमेश कुमार ने दी करोड़ों की सौगात।
रूड़की में अब मुजफ्फरनगर की मशहूर ताहरी का जलवा, ‘मखबूल ताहरी’ होटल का हुआ भव्य आगाज़।
रूड़की तहसील की शिव मंदिर समिति ने मल्टी-स्टोरी पार्किंग निर्माण का किया विरोध, कैबिनेट मंत्री को सौंपा ज्ञापन।