Jan Mudde

No.1 news portal of India

मिशन 2027 के लिए भाजपा का कुनबा बढ़ा, ढंडेरा में दिग्गजों की मौजूदगी में बबलू राणा और सतीश नेगी की ‘घर वापसी।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। संगठन को मजबूती देने के अभियान के तहत आज ढंडेरा में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी से निष्कासित बबलू राणा और नगर पंचायत ढंडेरा के अध्यक्ष सतीश नेगी ने आधिकारिक रूप से भाजपा का दामन थाम लिया। इस विलय को आगामी चुनावों में जीत की नई इबारत लिखने के संकल्प के रूप में देखा जा रहा है।


​इस कार्यक्रम में भाजपा के कई कद्दावर नेताओं ने शिरकत की जिनमें भाजपा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह,
​ भाजपा के वरिष्ठ नेता मयंक गुप्ता,पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह और सागर गोयल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इस मौक़े पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा की आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा की ​मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड को विकास के नए आयाम दिए हैं और सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों के कारण वह आज प्रदेश के सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री साबित हो रहे हैं। जनता का अटूट विश्वास इस बार फिर भाजपा को प्रचंड जीत दिलाएगा।”


​’इस मौक़े पर
​हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। किसानों से लेकर समाज के हर वर्ग के लिए चलाई जा रही योजनाओं से जनता खुशहाल है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारत की ताकत का लोहा न केवल देश बल्कि पूरी दुनिया मान रही है।

​ढंडेरा में आयोजित इस कार्यक्रम में न केवल भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम उमड़ा, बल्कि महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से चर्चा का विषय रही। नए सदस्यों के जुड़ने से स्थानीय स्तर पर पार्टी के समीकरण और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369