Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की आधुनिक सुविधाओं से लैस ‘सेरेनिटी चिल्ड्रन हॉस्पिटल’ का भव्य आगाज़, अब बच्चों के इलाज के लिए नहीं जाना होगा बड़े शहर

Spread the love

रुड़की और आसपास के क्षेत्रों के बच्चों को अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। गणेशपुर स्थित ‘सेरेनिटी चिल्ड्रन हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ हो गया है, जहाँ 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों के लिए अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञों की देखरेख में उपचार सुनिश्चित किया गया है।

अस्पताल का विधिवत शुभारंभ कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कलियर विधायक फुरकान अहमद, लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने अस्पताल की तीन मंजिला इमारत और वहां मौजूद चिकित्सा उपकरणों का निरीक्षण कर प्रबंधन की सराहना की।

अस्पताल को पूरी तरह आधुनिक तकनीक से लैस किया गया है ताकि गंभीर स्थिति में बच्चों को तत्काल राहत मिल सके।सांस की तकलीफ और अन्य गंभीर रोगों के लिए

विशेष इंतज़ाम किए गए है।इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे इसके अलावा भर्ती और आपातकालीन उपचार की बेहतर सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध है।डॉ शाबान ने बताया की उनका उद्देश्य रुड़की और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को किफायती दरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना है। अक्सर अभिभावकों को गंभीर स्थिति में बड़े शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब सेरेनिटी हॉस्पिटल में वह सारी सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेगी ।डॉ. मो. शाबान एवं डॉ. ऋषभ यादव ने अस्पताल को बेहतर बनाने में काफी मेहनत की है।

कार्यक्रम में राजनीति और प्रशासन की बड़ी हस्तियां भी शामिल हुईं, जिनमें राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, रुड़की सिविल अस्पताल के CMS डॉ. ए.के. मिश्रा, पूर्व महापौर गौरव गोयल, भाजपा नेता चेरब जैन, कांग्रेस महासचिव सचिन गुप्ता, प्रणय प्रताप सिंह, अकरम प्रधान, राव अफजल, तौकीर (चेयरमैन पडली गुजर्र), शफक्कत चेयरमैन, आदिल फरीदी और कमल चावला सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सेरेनिटी चिल्ड्रन हॉस्पिटल के शुरू होने से क्षेत्र की बाल स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई मजबूती मिली है। अत्याधुनिक तकनीक और अनुभवी डॉक्टरों की टीम से अब स्थानीय स्तर पर ही शिशुओं और किशोरों का बेहतर उपचार संभव हो सकेगा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369