आरिफ नियाजी
भगवानपुर-मंगलौर नेशनल हाईवे पर पनियाला गांव के समीप एक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस और एलपीजी सिलेंडरों से भरे एक ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर होने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। ताश के पत्तों की तरहसड़क पर सैलेडर बिखर गए। मौक़े पर महिलाओ और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर राहगीर भी मौके जमा हो गए ।
इस हादसे में लगभग पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। स्थानीय राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल रुड़की के सिविल अस्पताल और नजदीकी निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है । दुर्घटना के बाद मौके पर लंबा जाम और लोगों का भारी हुजूम जमा हो गया।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।