आरिफ नियाज़ी
थाना भगवानपुर पुलिस और सीआईयू रुड़की की संयुक्त टीम ने महंत बृजेश दास हत्याकांड का खुलासा करते हुए दंपत्ति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव और हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।गौरतलब है की बीती 5 फरवरी से बृजेश दास लापता थे जिनकी काफी तलाश की लेकिन उनका कहीं कोई पता नहीं चल पाया था

जिसके चलते 10 फरवरी 2026 को ग्राम मोहम्मद बेगपुर उर्फ टकाभरी निवासी श्याम सिंह ने कोतवाली भगवानपुर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रविदास आश्रम में निवासरत महात्मा बृजेश दास 5 फरवरी से बिना बताए कहीं चले गए हैं और उनका कोई पता नहीं चल रहा है। इस सूचना पर थाना भगवानपुर में उनकी गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि महंत बृजेश दास का संपर्क बागपत निवासी एक महिला से था और अंतिम बार उनकी बातचीत उसी महिला से हुई थी। इस आधार पर पुलिस ने महिला और उसके पति से गहन पूछताछ की।
पूछताछ में महिला ने बताया कि बृजेश दास उसके पुराने परिचित थे और रिश्तेदारी के कारण उनका घर आना-जाना था। महिला ने आरोप लगाया कि बृजेश दास द्वारा मानसिक और आर्थिक रूप से दबाव बनाए जाने से वह बेहद परेशान थी। इसी के चलते 5 फरवरी 2026 को योजना बनाकर उन्हें घर बुलाया गया, जहां महिला के पति ने कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी और उसके भाई ने शव तथा मोटरसाइकिल को रात के अंधेरे में नदी में बहा दिया।
वारदात को छिपाने के लिए आरोपियों ने मृतक का मोबाइल फोन, खून से सनी चादर, गद्दा, कपड़े और शव लपेटने में इस्तेमाल कपड़ों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नदी किनारे से महंत बृजेश दास का शव बरामद किया।
साथ ही भूसे के ढेर में छिपाई गई कुल्हाड़ी, मोबाइल के अधजले हिस्से, बैटरी और जले कपड़ों की राख भी बरामद की गई।
संजीव पुत्र स्व. रामपाल निवासी ग्राम गांगनौली, थाना दोघट, जिला बागपत (उ.प्र.) संजीव की पत्नी (नाम गोपनीय) निवासी उपरोक्त जोगेंद्र पुत्र स्व. रामपाल, वर्तमान निवासी सोनीपत (हरियाणा)पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई थाना भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण के नेतृत्व में उ0नि0 नीरज रावत, उ0नि0 बालाराम जोशी, अ0उ0नि0 मनोज कुमार, कांस्टेबल संजीव यादव, उवैदउल्लाह, संजय पंवार, महिला कांस्टेबल अनुपमा एवं सीआईयू रुड़की के कांस्टेबल महिपाल की टीम ने इस जघन्य हत्याकांड का सफल अनावरण किया।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।