Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन ने 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रूड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन ने गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया।

सुबह सवेरे से ही इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोग रूड़की इंडस्ट्रीयल एरिया में पहुंचे जहाँ ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान हुआ।

इस अवसर पर एसोसिशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।

उन्होंने कहा कि आज हम उन सभी महान पुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं, जिनके बलिदान से हमें आज़ादी मिली।

उन्होंने सभी लोगों से अपने दायित्वों का ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस देश क़ो नए आयाम दिए हैं देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

वहीं एसोंसियेशन के पदाधिकारी केतन भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था

और उसी संविधान के अंतर्गत आज सभी सरकारी संस्थाएं एवं एजेंसियां अपने कार्यों का संचालन कर रही हैं।

उन्होंने संविधान के प्रति सम्मान और उसकी मर्यादाओं के पालन पर ज़ोर दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अजय गर्ग, राकेश कुमार मित्तल, अब्दुल कुद्दूस अंसारी, सुनील शर्मा, वीरेंद्र शुक्ला, एम पी सिंह, सौरभ, धनजय गर्ग, सुनील धीमान, विनायक गुप्ता, अनुराग गुप्ता समेत रूड़की स्मॉल स्केल इंडस्ट्रीयल ऐसोसियेशन के सभी लोग मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369