आरिफ नियाज़ी
रुड़की के अरबी मदरसों में आधुनिक शिक्षा की नई उड़ान, अंग्रेज़ी भाषण ने सबको किया हैरान

रुड़की के अरबी मदरसों में शिक्षा का स्वरूप अब तेजी से बदल रहा है। यहां पढ़ाई करने वाले बच्चे ना सिर्फ़ दीनी तालीम में आगे बढ़ रहे हैं, बल्कि अब अंग्रेज़ी जैसी आधुनिक भाषाओं पर भी सहज कमांड हासिल कर रहे हैं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर रहमानिया अरबी मदरसे के एक तालिब-ए-इल्म ने अंग्रेज़ी में भाषण देकर मौजूद सभी लोगों को हैरत में डाल दिया।

इस अवसर ने यह साफ़ कर दिया कि अब अरबी मदरसों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से भी जोड़ा जा रहा है, ताकि वे भविष्य में बेहतर रोज़गार के अवसर प्राप्त कर सकें और समाज की मुख्यधारा से मजबूती के साथ जुड़ सकें।

रहमानिया अरबी मदरसे में गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ, जिसके पश्चात मदरसे और स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत और कविताएं प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस मौके पर मदरसे के अध्यक्ष हाज़ी मुस्तकीम ने कहा कि अरबी मदरसों में हर वर्ष की तरह इस बार भी गणतंत्र दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। उन्होंने कहा कि उलेमा-ए-इकराम और मदरसे के तालिबा इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

आज अरबी मदरसों के छात्र किसी से कम नहीं हैं और शिक्षा के हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।इस अवसर पर मदरसे के प्रधानाध्यापक मौलाना अज़हर कासमी, पूर्व प्रधानाध्यापक मौलाना अरशद कासमी समेत सैंकड़ो लोग मौजूद रहे।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।