Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की एनडीजीसी विभाग में गणतंत्र दिवस की रही धूम, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की स्थित एनडीजीसी (यूपी सिंचाई विभाग) में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर्षोल्लास और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर यूपी सिंचाई विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी भारी उत्साह के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उत्तरी खण्ड गंगनहर के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें और प्रकृति की रक्षा के लिए मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि समाज का प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने स्तर पर पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।

वहीं इस अवसर पर उत्तराखंड गंगनहर के वरिष्ठ अभियंता बी.डी. धीमान ने कहा कि गंगनहर के समस्त स्टाफ द्वारा गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। उन्होंने देश की आज़ादी और संविधान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा, एकता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369