Jan Mudde

No.1 news portal of India

किसान चौपाल में राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी बोलीं— प्रधानमंत्री मोदी का सपना है ‘विकसित भारत’,राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल भी रहे मौजूद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी
झबरेड़ा क्षेत्र के थितकी क़वायदपुर गांव में वी.बी. राम जी जनजागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित किसान चौपाल में पहुंचीं राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है, जिसे साकार करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कल्पना सैनी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष द्वारा लगातार सवाल उठाए जाते रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यों से इसका करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ अनेक योजनाएं लागू की हैं। पहले किसानों को किसान सम्मान निधि जैसी सीधी आर्थिक सहायता नहीं मिलती थी, लेकिन आज हर पात्र किसान को यह लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने इन क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं। कोरोना काल जैसी वैश्विक आपदा में भी भारत ने दो वैक्सीन विकसित कर न केवल देशवासियों को सुरक्षा दी, बल्कि यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत का परिणाम है। सरकार ने यह वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराई, जो एक ऐतिहासिक कदम रहा।

राज्यसभा सांसद ने कहा कि सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। वहीं गरीबों और मजदूरों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने भी किसान चौपाल को संबोधित किया और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों से उनका लाभ लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा की देश की मोदी सरकार हर वर्ग के उत्थान क़ो लेकर बेहद गंभीर है उन्होंने कहा की आज देश में मोदी सरकार ने बड़े पैमाने पर उपलब्धि हासिल की है जिसे देश की जनता भी मान रही है। कार्यक्रम का संचालन पूर्व राज्य मंत्री नेपाल सिंह कश्यप ने किया। कार्यक्रम क़ो ग्राम प्रधान चौधरी कुलदीप सिंह आवास पर आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर सतीश नागर, जयपाल सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, बैजन्ति माला, अमीलाल बाल्मीकि, पूर्व प्रमुख जितेंद्र कुमार, आदित्य बृजवाल, मण्डल प्रभारी सतवेंद्र सिंह, कार्यक्रम सयोंजक सचिन चौधरी, मण्डल सयोंजक सुरेश चौधरी, पंकज नंदा, अरविन्द, धर्मपाल, हरेंद्र, नाथिराम शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, मास्टर रोबिन सिंह, मनोज कुमार, और सोनिया आदि
बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369