Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड में लहराएगा राष्ट्रीय लोकदल का परचम: चौधरी नीरपाल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर में उबेदुर्रहमान उर्फ़ मोंटी अंसारी के कार्यालय पहुंचने पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह का मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत किया।इस दौरान काफी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण कराई गई।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि मोंटी अंसारी के राष्ट्रीय लोकदल में आने से उत्तराखंड में पार्टी को बहुत बड़ी ताकत मिलेगी। राष्ट्रीय लोकदल किसान, मजदूरों की पार्टी है।हिंदू,मुस्लिम सभी वर्गों का सम्मान रालोद में है।

मोंटी अंसारी ने कहा कि हमारे पूर्वजों की आस्था हमेशा किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह में रही है। और अब चौधरी साहब की विचारधारा को पूरे उत्तराखंड में गांव गांव पहुंचाएंगे।अपने नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करेंगे।

इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी, जिलाध्यक्ष शारीक़ चौधरी,हरेंद्र राणा, चौधरी भूरा, चौधरी आबिद, चौधरी नईम,मास्टर हमीद,कय्यूम,काज़ी खालिद,राव इलियास, इंतजार गुर्जर, आसिफ मलिक,इरशाद मलिक,शकील शेख,हाशिम अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369