आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा में रामकुमार वालिया का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
झबरेड़ा स्थित राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के आवास पर किसान उपभोक्ता सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री रामकुमार वालिया का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भक्तोवाली गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान उपभोक्ता सहकारी समिति के अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने कहा कि जिस समर्पण और निष्ठा के साथ राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल एवं उनकी पत्नी भाजपा नेत्री बैजन्ती माला दिन-रात जनसेवा में जुटे हुए हैं, वह दिन दूर नहीं जब जनता उन्हें विधायक के रूप में देखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी मेहनत और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
रामकुमार वालिया ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में देशराज कर्णवाल को समर्थन देना आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह गांव की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास करेंगे, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।
इस मौके पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि सभी को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को और मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि झबरेड़ा का विधायक रहते हुए उन्होंने बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए, जिनका लाभ आज भी क्षेत्र की जनता को मिल रहा है।
वहीं भाजपा नेत्री बैजन्ती माला ने रामकुमार वालिया की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह राजनीति के साथ-साथ समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने निर्धन और बेसहारा लोगों की सेवा में हमेशा बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। यही कारण है कि भाजपा ने उन्हें किसान उपभोक्ता सहकारी समिति के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
बैजन्ती माला ने कहा कि भक्तोवाली के ग्रामीणों का उन्हें हमेशा भरपूर सहयोग मिला है। उन्होंने याद करते हुए बताया कि वर्ष 1995 में ग्रामीणों ने उन्हें जिला पंचायत सदस्य बनने का अवसर दिया था, जिसके लिए वह आज भी भक्तोवाली के लोगों की आभारी हैं।





More Stories
बिना नोटिस बीएसएफ जवान के मकान को एच आर डी ए ने किया सील,कार्यवाई से ग्रामीणों में भारी गुस्सा।
माधोपुर गांव में लगे शिविर में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने सुनी समस्याएं, अधिकांश का हुआ समाधान।
राष्ट्र निर्माण और आदर्श समाज के लिए शिक्षा सबसे ज़रूरी: मुफ़्ती सलीम, दीनी और दुनियावी तालीम दोनों पर दिया गया ज़ोर।