आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में देश के गृह मंत्री अमित शाह के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह सवेरे से ही सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता गृह मंत्री के स्वागत के लिए पतंजलि परिसर के बाहर लंबी-लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के बीच गृह मंत्री का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल भी अपनी पत्नी वैजयंती माला सहित भारी संख्या में समर्थकों के साथ पतंजलि पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उनका अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का यह दौरा उत्तराखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है, जिसका प्रभाव आज जन-जन में दिख रहा है।
देशराज कर्णवाल ने कहा कि जिस प्रकार जनता में जोश, विश्वास और भाजपा के प्रति समर्थन दिखाई दे रहा है, उससे यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों का आगाज़ कर दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर मजबूत सरकार बनाएगी और जनता का रुझान पूरी तरह भाजपा की ओर है।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपने नेतृत्व के प्रति विश्वास और समर्थन जताया। गृह मंत्री के स्वागत को लेकर संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता साफ तौर पर देखने को मिली।





More Stories
सीबीएसई दसवीं कक्षा में शुमैला जहां ने प्राप्त किये 98% अंक, सभी की मिली मुबारकबाद।
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।