Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर विधायक उमेश कुमार ने रचा इतिहास, 852 कन्याओं का अभी तक करा चुके विवाह, 151 कन्याओं का आज भी कराया विवाह।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा एक बार बेहद चर्चा में है उत्तराखण्ड के उमेश कुमार ऐसे पहले विधायक हैं जो गरीब कन्याओं के घर बसाने की मुहीम में जुटे है। अभी तक वह 852 कन्याओं का विवाह करा चुके है जिसमें सभी धर्म के

लोग शामिल रहते हैं। उन्होंने आज भी अपने जन्मदिन पर 151 कन्याओं का विवाह संपूर्ण कराया है उनका एक हज़ार कन्याओं का विवाह कराने का लक्ष्य था जो लगभग पूरा होने वाला है। जिसके गवाह हज़ारो लोग हैं। खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा के वी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में 151 कन्याओं के विवाह के अवसर पर भारी भीड़ उमड़ी थी।

अलग अलग धर्मो के रीति-रिवाज के अनुसार विवाह पंडाल में संपन्न कराये गए जिसमें 21 कन्याएं मुस्लिम समाज से पहुंची थी जिनका निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बाबा कश्मीर सिंह जी बुरी वाले अमृतसर साहिब वाले ने विधायक उमेश कुमार के साथ-साथ 151 वर वधु को भी अपना आशीर्वाद दिया बारातीयों एवं स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा क़ो बुलाया गया था जिन्होंने बारातीयों एवं स्थानीय लोगों का दिनभर मनोरंजन किया। विवाह के शुभ अवसर पर राय बहादुर नारायण सिंह शुगर मिल के प्रधान प्रबंधक एसपी सिंह पहाड़ परिवर्तन सामाजिक सेवा संस्था की अध्यक्षा सोनिया शर्मा भी उपस्थित रही।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369