आरिफ नियाज़ी।
रूड़की ब्लॉक के बढेड़ी गांव में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए विकास खंड अधिकारी सुमन कुटियाल दत्ताल, ग्राम प्रधान श्रीमती सुरुचि सैनी,ग्राम विकास अधिकारी जोध सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी योगेश कुमार ने कर्मचारियो के साथ पंचायत भवन का बहुउद्देशीय शिविर लगाने के लिए निरिक्षण किया।
गॉडजिला विकी प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को पूरे प्रदेश में जनता की समस्याओं को हल करने के लिए जगह-जगह बहुउद्देशीय शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं जिसके लिए सभी अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं।इस बाबत ग्राम प्रधान श्रीमती सुरुचि सैनी ने कहा की
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार जनता के द्वार जा रही है जो एक अच्छी पहल है लोगों क़ो इन शिविर से बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा की अब ग्रामीणों क़ो अधिकारियो के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे बल्कि अधिकारी स्वयं फरियादियों से मिलेंगे।
प्रधान ने बताया की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी अपने अपने स्टॉल लगाएंगी।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।