आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के नेहरू स्टेडियम में आज सांसद खेल महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। इस खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना, प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना एवं स्वस्थ भारत की दिशा में कदम बढ़ाना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उपस्थित खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी ने
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं। खेलो इंडिया योजना, फिट इंडिया मूवमेंट, अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं का विकास एवं खिलाड़ियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना मोदी सरकार की खेल नीति के प्रमुख उदाहरण हैं। डॉक्टर कल्पना सैनी ने बताया कि उनके द्वारा आगे भी इस प्रकार के खेल आयोजन चाहे वह क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप हो या अन्य खेलों पर चैंपियनशिप वह कराए जाएंगे, उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजन ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छिपी प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त माध्यम हैं।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग को खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सांसद खेल महोत्सव इसी सोच का परिणाम है, जिससे युवाओं को सकारात्मक दिशा मिल रही है।
सांसद खेल महोत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है, जो भविष्य में राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री निरुपमा गॉड ने की,कार्यक्रम में माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, जिला महामंत्री सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह, जिला मंत्री सतीश सैनी,जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, तेजपाल मौर्य,मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा,बृजमोहन सैनी, आशीष कुमार,आदेश सैनी, दिनेश कौशिक, प्रदीप पाल,रोमा सैनी,सावित्री मंगला, वीरमती यादव , जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनिल कोहली संदीप, विक्रांत चौधरी ,आशीष, बीएल अग्रवाल,अभिनंदन सैनी, एड नवीन जैन
आदि उपस्थित रहे
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं जैसे विभिन्न कैटेगरी में दौड़, कबड्डी आदि में खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नेहरू स्टेडियम में दर्शकों की भारी उपस्थिति ने आयोजन की सफलता को दर्शाया।





More Stories
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी
होली पर्व को लेकर भगवानपुर थाने में शांति समिति की बैठक,एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने दिया सौहार्द और भाईचारे का संदेश