आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर। सरकारी रालशन वितरण प्रणाली में भारी लापरवाही उजागर होने के बाद भगवानपुर के सरकारी गोदाम में चावल की गुणवत्ता की जांच हेतु गठित तीन सदस्यीय कमेटी पिछले तीन दिनों से मौके पर डटी हुई है। गोदाम में खराब गुणवत्ता और कीड़ों वाले चावल की शिकायत सामने आने के बाद विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है।
गोदाम पर चावल की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मजदूर खराब चावल की सफाई व छंटाई में जुटे हैं। जो चावल मानव उपभोग के योग्य नहीं पाया जा रहा है, उसे तत्काल प्रभाव से वापस लौटाया जा रहा है। इस बार अधिकारी किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होने देना चाहते।

जांच के लिए गठित कमेटी में डिप्टी आरएमओ देहरादून श्रीमती अनु जैकरे, वरिष्ठ विपणन अधिकारी देहरादून हरेन्द्र सिंह रावत और विपणन निरीक्षक रुड़की श्रीमती इशरत अज़ीम शामिल हैं। तीनों सदस्य लगातार गोदाम का निरीक्षण कर चावल की गुणवत्ता के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं। टीम यह भी पता लगाने में जुटी है कि आखिरकार खराब चावल गोदाम तक पहुंचा कैसे और इसमें किस स्तर पर चूक हुई।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जनमुद्दे पोर्टल पर सरकारी गोदाम के चावल में कीड़े और जाले लगे होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी, जिसके बाद देहरादून तक बैठे उच्च अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरएफसी अरविन्द पांडेय ने मौके पर पहुंचकर स्वयं जांच की, जहां उन्हें बड़े पैमाने पर खामियां मिलीं। इसी के बाद तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई, जो लगातार तीसरे दिन भी जांच में जुटी हुई है।
गोदाम पर दिनभर मजदूर चावल की सफाई और खराब स्टॉक को अलग करने का कार्य कर रहे हैं। अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि खराब चावल किस राइस मिल से भेजा गया, इसमें किन अधिकारियों की मिलीभगत रही और यह चावल किन-किन डिपो तक पहुंच चुका है।
जांच समिति को 20 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट आरएफसी कार्यालय को सौंपनी है। समिति चावल की गुणवत्ता के साथ-साथ सप्लाई चैन में हुई लापरवाही, जिम्मेदार व्यक्तियों तथा मिलों की भूमिका की भी गहन जांच करेगी।
इस बाबत डिप्टी आरएमओ श्रीमती अनु जैकरे ने बताया कि चावल की गुणवत्ता की विस्तृत और तकनीकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि “जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनकी रिपोर्ट निर्धारित समय पर आरएफसी कार्यालय को भेज दी जाएगी।





More Stories
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी
होली पर्व को लेकर भगवानपुर थाने में शांति समिति की बैठक,एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने दिया सौहार्द और भाईचारे का संदेश