आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के कई गांव में विजिलेन्स और ऊर्जा निगम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। सुबह सवेरे ऊर्जा निगम भगवानपुर और देहरादून से आई विजिलेंस टीम के साथ साथ भगवानपुर पुलिस द्वारा ग्राम सरठेहड़ी, पुहाना, नन्हेड़ा, खेलपुर आदि गांव में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मच गया आनन फाननन में बिजली चोर अपने केबल पोल से खींचते नज़र आए।
बिजली चोरी रोकने के लिए अब तक की यह सबसे बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है ऊर्जा निगम के अधिकारीयों ने अलग अलग गांव के लिए छह टीमो का गठन किया था । । उपखण्ड अधिकारी पुहाना अंजीव राणा ने बताया की इन क्षेत्रों में लगातार बिजली चोरी की सूचनाए विजिलेंस को

मिल रही थी लेकिन बिजली चोर बार बार कहने के बावजूद भी नहीं मान रहे थे। भगवानपुर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी के निर्देशानुसार विद्युत चोरी पकड़ने हेतु छह अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था और पुलिस बल को साथ लेकर विद्युत चोरी पकड़ने हेतु कार्यवाही की गई थी । ग्राम सरठेड़ी पुहाना नन्हेंडा खेलपुर आदि गांवों में विद्युत चोरी करते हुए दर्जनों लोग आज पकड़े गए । विद्युत चोरी में पकड़े गए लोगों का मौके पर कनेक्शन काट कर केबल जप्त कर लिए गए , और अब ऊर्जा निगम द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। उपखंड अधिकारी भगवानपुर सजल हटवाल द्वारा बताया गया कि विद्युत चोरी के खिलाफ इस प्रकार की कार्यवाही आने वाले दिनों में लगातार जारी रहेगी । कार्यवाही की जाने वाली टीम की अगुवाई अधिशासी अभियंता विजिलेंस अरुण कांत द्वारा की गई । टीम में मुख्य रूप से उपखंड अधिकारी श्रीमती अनिता सैनी, अश्वनी कुमार, अनिलकुमार, धन्नजय, रॉबिन , विकास तथा अवर अभियंता वसीम अहमद,शेरपाल , प्रमोद कुमार , जॉनी कुमार, शिवम सैनी, विनीत कुमार , कुमारी सपना व अनीता काला आदि अपने समस्त स्टाफ के साथ संपूर्ण कार्यवाही में उपस्थित रहे।





More Stories
मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महसचिव त्रिलोक चंद त्यागी का ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत, जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आह्वान
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।