आरिफ नियाज़ी।
भगवानपुर के सरकारी राशन गोदाम पर खराब चावल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है देहरादून में बैठे अधिकारीयों ने इसे गंभीरता से लिया है। आर एफ सी अरविन्द पांडे के निरीक्षण के बाद एक कमेटी का गठन किया गया है जो चावल की गुणवत्ता के साथ इस बात की भी जांच करेंगी की आख़िरकार जाले और कीड़े लगा चावल गोदाम में कैसे पहुंचा इतना ही नहीं किस राईस मील से किस अधिकारी की मिलीभगत रही और इस तरह का चावल कहाँ कहाँ पर भेजा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कमेटी में डिप्टी आर एम ओ देहरादून श्रीमती अनु जैकरे , वरिष्ठ विपणन अधिकारी देहरादून हरेन्द्र सिंह रावत और विपणन निरीक्षक रुड़की श्रीमती इशरत अज़ीम को सदस्य नामित किया गया है।
समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह 20 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
गौरतलब है की जनमुद्दे पोर्टल पर सरकारी राशन में कीड़े और जाले लगा चावल की खबर क़ो प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिसका त्वरित संज्ञान लेते हुए आर एफ़ सी, गढ़वाल संभाग देहरादून के द्वारा भगवानपुर स्थित खाद्यान्न गोदाम का बारीकी से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में रखे गए खाद्यान्न की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया था जिसमें काफी खामियां भी मिली थी।इस दौरान आर एफ सी द्वारा जाले और कीड़े लगे चावल की सफाई कार्य क़ो तत्काल रुकवा दिया था हालांकि गोदाम से मंगलोर गोदाम का कोटा पूरा हो चुका है जबकि रूड़की गोदाम का आठ सौ कुंटल से अधिक चावल पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। आर एफ सी के छापे के बाद सभी एम आई और एस एम आई में हड़कंप मचा हुआ है।बीस दिन बाद रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो पाएगी भगवानपुर का गोदाम पहले भी काफी चर्चाओं में रह चुका है और यहाँ पर तैनात वरिष्ठ विपणन अधिकारी काफी तेज़ तर्रार माने जाते है जिन्हे काफी अनुभव है।





More Stories
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी
होली पर्व को लेकर भगवानपुर थाने में शांति समिति की बैठक,एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने दिया सौहार्द और भाईचारे का संदेश