आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के इमली रोड पर दलित समाज के पलायन के मामले ने तूल पकड़ लिया है सोशल मीडिया पर चली खबर से पुलिस प्रशासन भी बेहद हैरत में है पुलिस अधिकारी अब इस मामले में बेहद गंभीर दिखाई दे रहे है वही पीड़ित पक्ष की ओर से सैंकड़ो लोग सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे जहाँ उन्होंने इमली रोड़ का माहौल बिगाड़ने वालों b के खिलाफ एक तहरीर दी है तहरीर में माहौल खराब करने का आरोप लगाया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुटी है।
गौरतलब है कि रूड़की इमली रोड पर मुस्लिम और दलित समाज के लोग पिछले लम्बे समय से साथ साथ रहते है जिसके चलते दो दिन पूर्व एक पक्ष द्वारा मुस्लिम समाज द्वारा दलित समाज के उत्तपीडन और पलायन का आरोप लगाते हुए सोशल मिडिया पर खबरें जमकर वायरल कराई थी।
जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पूरा मामला झूठा और भ्रामक निकला इस बाबत सिविल लाईन कोतवाली पहुंचे सैकड़ों लोगों ने ऐसे लोगों के खिलाफ तहरीर दी है जिसकी पुलिस छानबीन करने में जुटी है।इस बाबत इमली रोड
निवासी प्रमुख समाजसेवी अकरम उर्फ छोटा कुरैशी ने कहा कि कुछ लोग रुड़की शहर हिंदु मुस्लिम एकता का प्रतीक माना जाता है यहाँ कभी भी इस तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है इमली रोड़ पर वह रात दिन रहते हैं लेकिन किसी तरह की कोई बात नहीं है सब के घर एक दूसरे से मिले हुए है जो लोग इमली रोड़ का माहौल खराब करना चाहते है उन्हें अपनी ज़िम्मेदारी समझनी चाहिए इस तरह का कार्य कोई भी करें उसके खिलाफ पुलिस क़ो सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा की इमली रोड की घटना से पूरे शहर में एक चिंगारी भड़क सकती थी और हिन्दू मुस्लिम के बीच दूरियां पैदा हो सकती थी लेकिन पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की सूझ बूझ के चलते सबकुछ ठीक रहा और पूरी घटना झूठी निकली ।





More Stories
मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महसचिव त्रिलोक चंद त्यागी का ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत, जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आह्वान
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।
रुड़की भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता सुशील पैगोवाल ने सैकड़ों समर्थकों के साथ किया प्रदेश प्रभारी का भव्य स्वागत।