Jan Mudde

No.1 news portal of India

नन्हेड़ा स्थित बहुउद्देशीय हरिजन सहकारी समिति में नवनियुक्त बोर्ड सदस्यों का हुआ फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत, किसानों की समिति में हर समस्या का होगा समाधान।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।

नन्हेड़ा स्थित बहुउद्देशीय हरिजन सहकारी समिति में आज आयोजित स्वागत कार्यक्रम में सभी बोर्ड सदस्यों का फूल मालाओं से गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में समिति से जुड़े पदाधिकारियों, किसानों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

स्वागत समारोह के दौरान बोर्ड सदस्यों ने समिति के भविष्य व कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। विशेष रूप से सहकारी समिति की आय बढ़ाने, किसानों को उन्नत सुविधाएँ मुहैया कराने और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाने पर जोर दिया गया।

इस अवसर पर सहकारी समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह ने कहा कि बोर्ड सदस्यों व किसानों ने जो विश्वास उन पर जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि समिति के संचालन में किसी भी प्रकार की परेशानी या समस्या आने पर सभी सदस्य मिलकर समाधान करेंगे।

सत्येंद्र सिंह ने आगे कहा कि किसानों को समय पर खाद, बीज और आवश्यक कृषि सामग्री उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। समिति की सेवाएँ बेहतर हों और किसान बिना किसी देरी के लाभ प्राप्त कर सकें, इसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती और किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। ग्रामीणों ने भी समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र की महत्वपूर्ण संस्था बताया।कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद तहसीन तथा अध्यक्षता पूर्व समिति चेयरमैन मोहम्मद यूनुस ने किया। इस अवसर पर उप सभापति मुसर्रत, डायरेक्टर मंसूर अली, डायरेक्टर कमर आलम, डायरेक्टर तबस्सुम, डायरेक्टर इस्माइल, जहांगीर, पवन त्यागी, अनिल कुमार, पवन त्यागी, लोकेन्द्र त्यागी, राजकुमार, कुर्बान, दानिश, समेत सहकारी समिति का समस्त स्टाफ प्रमुख रूप से मौजूद रहा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369