आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के लंढोरा क्षेत्र में ऊर्जा निगम और विजिलेन्स टीम की छापेमारी से हड़कंप मचा है। ऊर्जा निगम बिजली चोरों के खिलाफ लगातार अभियान चलाये हुए है आज लंढोरा क्षेत्र के मुंडलाना, अकबरपुर, और नगला चीना गांव में विजिलेन्स और ऊर्जा निगम की छापेमारी से हड़कंप मच गया। विजिलेन्स टीम ने एक दर्जन से अधिक घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। ऊर्जा निगम और विजिलेन्स की टीम क़ो देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया आनन फानन में बिजली चोर अपनी कटिया और केबल पोल से उतारते नज़र आए। विजिलेस द्वारा सभी पर जुर्माने की कार्यवाही के साथ साथ स्थानीय पुलिस थाने में केस दर्ज कराया जा रहा है। इस अवसर पर ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी गुलशन बुलानी ने बताया की बिजली चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बिजली चोरो के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। इस अवसर पर टीम में शामिल रहे सहायक अभियंता विजिलेंस अनिल कुमार , AE विजिलेंस धनंजय सिंह , AE विजिलेंस विकास कुमार , AE रॉबिन मनेरिया, JE संजना सिंह , JE अनिता काला, इंस्पेक्टर मारुत शाह, संजीव त्यागी , सरिता शाह व ऊर्जा निगम के लाईनकर्मी मौजूद रह।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।