Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की कांग्रेस महानगर अध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह का किया फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की एक बार फिर कांग्रेस हाईकमान ने महानगर अध्यक्ष पद पर चौधरी राजेंद्र सिंह एडवोकेट क़ो महानगर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सोंपी है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हाई कमान ने उन्हें एक बार फिर अध्यक्ष बनाकर उन पर जो भरोसा जताया है।वह उसके लिए बेहद आभारी हैं। उन्होंने कहा की अब कांग्रेस की मजबूती के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जाएगा और रूड़की शहर में 2027 में कांग्रेस का परचम लहरायेगा।

गौरतलब हैं की रुड़की महानगर में कांग्रेस ने एक बार फिर से एडवोकेट चौधरी राजेंद्र सिंह को महानगर अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सोंपी है। अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उन्होंने बुधवार को शिवमन्दिर में पूजा अर्चना की उसके बाद महात्मा गांधी, चंद्रशेखर आजाद और भीम राव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हे मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उनके ऊपर जो विश्वास जताया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य किया जायेगा और संगठन को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 चुनाव में जिले की सभी सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस अवसर पर
इस अवसर पर हाजी राव शेर मोहम्मद , शमशाद चेयरमैन, मुनफैत अली , मिंटू प्रधान, मीर हसन,श्रीमती वीणा आनंद,विकास त्यागी,विजय पाल बढ़ाना, अजय चौधरी, संजय उर्फ गुड्डू पार्षद, फजलुरहमान पार्षद, डॉ. जे के शर्मा, राजा चौधरी,नवीन जैन, मिंटू कुमार,नंदलाल यादव,सुधीर चौधरी,मोहित त्यागी,वैभव डबराल, डा.परवेज़ आलम, आशीष चौधरी एनएसयूआई के हिमांशु चौधरी, विमल कुमार,विजय पाल सिंह,सरदार प्रदीप सिंह महाराज,पंकज सोनकर,ओमवीर सिंह मालिक आदि लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369