आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने”बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” का शुभारम्भ किया। ब्लॉक भगवानपुर में बहुउद्देशीय शिविर 3 गांवो में आयोजित किये गए।
शिविर के दौरान कुल 61 शिकायत सामने आई जिनमें बिनारसी गांव में – 20, महेश्वरी – 26, और. तेज्जूपुर गांव में – 15 शिकायत प्राप्त हुई। जिनमें अधिकांश का मौक़े पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कीशिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की
जनसमस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान करना हैं तथा समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाना भी हैं। देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
जिससे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगा।गौरतलब हैं की शिविर में कई समस्या एक जैसी थी जिसमे सबसे ज्यादा राशन कार्ड की रही जबकि किसान सम्मान निधि, आवास योजना, आधार कार्ड, छात्रवृत्ति, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आई,जिनमें से 22 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी व शासन को प्रेषित किया जाएगा। इस अवसर पर महेश्वरी गांव की सैंकड़ो महिलाओं ने अपनी समस्या रखी। ग्राम प्रधान रवि चौधरी ने कहा की उनकी प्राथमिकता गांव के विकास की हैं विकास से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी