आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखण्ड समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री मंत्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में “बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर समाज
कल्याण बहुउद्देशीय शिविर” लगातार सफल हो रहे हैं। विधानसभा झबरेड़ा के ब्लॉक रूडकी के ग्राम खड़खड़ी दयाला व ब्लॉक नारसन के भगतोवाली व शीतलपुर मेंबहुउद्देशीय शिविर का 3 गांवो में आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 137 शिकायत प्राप्त हुई जिनमें खड़खड़ी दयाला – 62,भगतोवाली – 55 और
शीतलपुर गांव से – 20 शिकायत प्राप्त हुई।
इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की बहुउद्देशीय शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका तत्काल समाधान करना हैं इसके साथ साथ समाज कल्याण और अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना हैं।इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगा।शिविर में लोगों ने गांव के बीच तालाब का सौंदर्यकरण, राशन कार्ड, वृद्ध पेंशन, सड़क आदि की समस्याएं प्रमुख रूप से रखी।
इनमें कई समस्या एक जैसी थी जिसमे सबसे ज्यादा राशन कार्ड की थी, और किसान सम्मान निधि, आवास योजना, आधार कार्ड, छात्रवृत्ति, दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी, जिसमे से 35 समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया, जबकि कुछ जिला स्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी महोदय व शासन को प्रेषित किया जाएगा।
शिविर में प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा अनीश गौड़, ग्राम प्रधान श्रवण कुमार, संजय, सेठपाल, राजपाल, डॉ सुरेश, पटवारी संदीप कुमार, ग्राम विकास अधिकारी जोध सिंह, एवं सहायक समाज कल्याण अधिकारी संध्या शर्मा, रोहित आदि मौजूद रहे।





More Stories
मंगलौर में सुराज सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जोशी का ज़ोरदार स्वागत, बेरोज़गारी और महंगाई को लेकर दी आंदोलन की चेतावनी।
मंगलौर पहुँचने पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महसचिव त्रिलोक चंद त्यागी का ढ़ोल नगाडो से हुआ ज़ोरदार स्वागत, जयंत चौधरी की रैली को सफल बनाने का आह्वान
रुड़की के रहीमपुर में सौंदर्यकरण की आड़ में सरकारी तालाब में ‘अवैध खनन’ का खेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट ने रुकवाया काम; जांच के आदेश।