Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की आई आई टी स्थित आदर्श बाल निकेतन स्कूल में बास्केट बॉल प्रतियोगोता के रोमांचक मुकाबले में ए बी एन की टीम ने मोंटफ़ोर्ट स्कूल की टीम को दी करारी शिकस्त, ट्रॉफी पर किया कब्ज़ा।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
रूड़की आई आई टी स्थित आदर्श बाल निकेतन स्कूल में चल रही 3rd AIR BUDDIES Inter School Basketball Championship की ट्रॉफी पर ए बी एन स्कूल का कब्ज़ा रहा आज के फाइनल पहला मैच ABN और Montfort के बीच खेला गयाजो बड़ा ही दिलचस्प रहा दोनों टीमों के खिलाड़ियों में इस मैच को लेकर भारी उत्साह था ए बी एन ने Montfort को 55/51 से हरा कर ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया। मैच के दौरान Montfort कि टीम ने बहुत संघर्ष किया लेकिन अंत में जीत ABN की टीम की हुई। यह मैच बहुत ही संघर्षपूर्ण और रोमांचकारी रहा। पहले स्थान पर ABN कि टीम, दूसरे पर Montfort और तीसरे स्थान पर APS 1 कि टीम रही। ABN टीम के दोनों कोच विवेक मांगलिक और अजय राठी कि कड़ी मेहनत और लगन के कारण यह सफलता मिली।ABN कि पूरी टीम और दोनों कोच को शहर के लोगों की ओर से लगातार बधाइयां मिल रहीं है। इस अवसर पर प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे आई आई टी के डीनऑफ एडमिनिस्ट्रेशन प्रोफेसर इंदरवीर सिंह ने विजेता टीमों को ट्रॉफी और मोमेंटो देकर समम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की जो टीम अच्छा खेलती है उसकी जीत होती है हार जीत तो मैच में लगी रहती है सभी खिलाडियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है जो बधाई के पात्र है। अब खेलों में भी खिलाड़ी अपना भविष्य बना सकते है। सरकार भी खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य पर बेहतर तरीके से ध्यान दे रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369