आरिफ नियाज़ी।
रूडकी।दो अध्यापकीय प्राथमिक विद्यालय एक दिन का आकस्मिक अवकाश कोई अध्यापक ले ले ओर अधिकारी एक दिन की व्यवस्था ना कर दूर की सीआरसी से एक अध्यापक को कार्ययोजित कर दे तो इस प्रकरण का क्या कहियेगा।ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है सरकडी ताहरपुर के विद्यालय में जहॉ एक दिन की छुट्टी को गये अध्यापक को ना गिनते हुऐ एकल अध्यापक वाला विद्यालय बताते हुए दूर दराज से एक अध्यापक को उठाकर सीधे कार्ययोजित कर दिया गया।

विदित हो कि उत्तराखंड शासन के सख्त आदेश के चलते राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के संबद्धीकरण पर पूरी तरह रोक लगाई है लेकिन रूड़की उपशिक्षा अधिकारी के सामने शासनादेश कोई मायने ही नहीं रखते आलम यह है की अपनी मनमर्ज़ी से जिस शिक्षक को जहाँ चाहा वहां उसकी तैनाती कर डाली।

हालांकि आनन फानन में मोहम्मद पुर पांडा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मसरूर अली को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरकडी ताहरपुर वयवस्था पर भेज दिया गया है।जबकि शासनादेश के अनुसार केवल ऐसे शिक्षकों का संबंद्धीकरण किया जा सकता है जो गंभीर बिमारी से पीड़ित हों या मानसिक रूप परेशान हों लेकिन उसके लिए भी शिक्षक को काफी औपचारिकता पूरी करनी पडती है। लगता है रूड़की उप खंड शिक्षा अधिकारी शासन आदेश को ही नहीं मानते इसलिए उप खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में कहा गया है की उन्हें राजकीय प्राथमिक स्कूल सरकड़ी ताहरपुर के प्रधानाध्यापक का पत्र मिला है जिसमें उन्होंने स्कूल में छात्र अधिक बताये है लेकिन अध्यापक एक है जिसके चलते छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है इसलिए अग्रिम आदेशों तक अध्यापक मसरूर अली को मोहम्मदपुर पांडा राजकीय प्राथमिक विद्यालय से सड़कड़ी ताहरपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में भेजनें के आदेश जारी किये गए है।बहरहाल इस पूरे प्रकरण में एक अध्यापक को उसके घर के नजदीक विद्यालय में कार्ययोजित करने की बात प्रथमदृष्टया सामने आ रही हैं।उक्त अध्यापक लाठरदेवा हुण से है जिसे सरकडी चंद मिनट की दूरी पर पडता है।सूत्रो का कहना है यदि कार्ययोजित करना ही था तो उसी सीआरसी या नजदीक की सीआरसी से व्यवस्था क्यूं नही की गयी।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी