आरिफ़ नियाज़ी।
बहादराबाद और ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ज़मीन की धोखाधड़ी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है पुलिस के मुताबिक आरोपी जमीन और ट्रस्ट के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अन्य लोगों को ब्रिकी करते थे तथा लोगो के साथ मारपीट जैसी घटनाओं में भी लिप्त रहते थे। जिनके खिलाफ जनपद हरिद्वार के विभिन्न थानों में अभियोग पंजीकृत किये गये थे।
कोतवाली ज्वालापुर और थाना बहादराबाद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्तगणों के दिये गये पतों पर दबिश देकर अलग-अलग टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिन्हे कोर्ट में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में स्वामी हंसदेश पुनियानी उर्फ हंसराज शिष्य जयदेव निवासी C-27 श्रीराम मन्दिर गली गोविन्दपुरा दिल्ली,-सुनील कत्याल उर्फ कालिया पुत्र मुलकराज निवासी ग्राम कलानौर रोहतक हरियाणा रोहताश पुत्र स्व0 आशाराम निवासी शिवधाम ट्रस्ट श्रवणनाथ नगर कोतवाली नगर हरिद्वार।
गौरतलब है की व0उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार
कोतवाली ज्वालापुर द्वारा मु0अ0सं0-549/2025 धारा 2(ख)(1) व 11/3 गैगस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसकी विवेचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष बहादराबाद अंकुर शर्मा को दी गयी थी। जिनके द्वारा अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी कोतवाली ज्वालापुर और थाना बहादराबाद पुलिस की संयुक्त टीमें बनायी गयी थी।इस दौरान पुलिस टीम
में -थानाध्यक्ष बहादराबाद, अंकुर शर्मा,उ0नि0 मनोज सिंह रावत, थाना बहादराबाद
उ0नि0 अमित नौटियाल, थाना बहादराबाद
,अ0उ0नि0 अनिल सैनी, को0 ज्वालापुर
5-का0 अंकित कवि, को0 ज्वालापुर
6-का0 अनिल चौहान, को0 ज्वालापुर
7- का0 माहेश्वर , थाना बहादराबाद
8-का0 बलवन्त, थाना बहादराबाद
9-का0 नितुल यादव, थाना बहादराबाद आदि मौजूद रहे।





More Stories
मंगलौर के केवल कन्या पाठशाला की इंटर की छात्रा ने प्रदेश में 25 वां स्थान किया प्राप्त, स्कूल प्रबंधन और छात्रा के परिजनों में ख़ुशी का माहौल।
मंगलौर की दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज की छात्रा आरजू ने इंटरमीडियेट में प्रदेश में 21वां स्थान किया प्राप्त, स्कूल प्रबंधन से लेकर परिवार में भारी उत्साह।
मंगलौर नगर पालिका में मोहल्ले के नाम बदले जाने ने पकड़ा राजनैतिक तूल, राज्य मंत्री के साथ सैंकड़ो लोगों ने पालिका का किया घेराव।