आरिफ नियाज़ी।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में सेवा पखवाडे के रूप में मना रही है जिसके चलते आज मंगलौर के टिकोला कला गांव में बहुउदेशीय सेवा शिविर आयोजित किया गया।
इस शिविर को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कविंद्र चौधरी के कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया था जिसमें आसपास के गांवों समेत टिकोला कला गांव के बड़ी संख्या में मरीज़ और ग्रामीण पहुंचे थे जिन्होंने अपना स्वास्थ्य चेकअप कराया।
इस शिविर में जहां स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरो ने रक्तदान शिविर लगाया वहीं आँखों की जांच भी निशुल्क की गई। इस अवसर पर पशुपालन, क़ृषि विभाग, उधान विभाग, समाज कल्याण, खाद्य पूर्ती,ग्राम विकास एवं पंचायत राज और ऊर्जा निगम के अधिकारी प्रमुख रूप से पहुंचे थे तो वही भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह और कविन्द्र चौधरी ने शिविर का फीता काटकर बहुउददेशीय शिविर का शुभारंभ किया।
इस मौके पर टिकोला कला गांव के बड़े बुजुर्गों के साथ प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी कविन्द्र सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह का शॉल और बुके देकर सम्मान किया। सेवा पखवाड़े के तहत लगाए गए इस शिविर में भाजपा नेता कविन्द्र चौधरी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री के जन्म दिन को भाजपा सेवा पख़वाड़े के रूप में मना रही है उसी उपलक्ष में आज उन्होंने बहुददेशीय शिविर आयोजित कराया है जिसका ग्रामीणों को बड़ा लाभ मिला है। उन्होंने कहा की आज सभी विभागो के अधिकारी गांव में पहुंचे है जो ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर रहे है। वही इस मौक़े पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह ने कहा की कवींद्र चौधरी द्वारा लगाए गए इस शिविर की वह बेहद सरहाना करती है ऐसे शिविर का लोगों को बड़ा लाभ मिलता है। उन्होंने कहा की भाजपा पूरे देश में गांव गांव का विकास चाहती है ऐसे शिविर लगने से ग्रामीणों को बड़े अधिकारीयों के चक्कर लगाने नहीं पड़ेंगे। प्रधानमंत्री का सपना है की जल्द ही भारत विकसित देश बने और जल्द ही यह दिन ज़रूर देखने को मिलेगा।
इस मौके पर नारसन ब्लॉक प्रमुख कोमल चौधरी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव राणा ने भी भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह का बुके देकर स्वागत किया। रूडकी से पहुँचे अर्पित हॉस्पिटल के स्वामी डॉ अर्पित सैनी ने बताया कि वह इस तरह के शिविरों का आयोजन समय समय पर करते रहते है। शिविर में टीकोला गांव निवासी अमित चौधरी, प्रशांत, चौधरी ओम सिंह, चौधरी तेजपाल सिंह, चौधरी मदन सिंह, चौधरी जनेश्वर सिंह, चौधरी जगत सिंह, चौधरी रामकिशन, चौधरी ओमकार सिंह, चौधरी राजवीर, मोहित, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी