आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार ज़िलें के अधिकांश राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या काफी अधिक है तो कहीं पर ऐसे आदर्श स्कूल भी है जहाँ शिक्षकों की संख्या बेहद कम होने से बच्चों की पढ़ाई बेहद प्रभावित हो रही है। ताज़ा मामला रूड़की के नन्हेड़ा अनंतपुर का है जहाँ के राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 और 8 में लगभग 250 छात्र है लेकिन पिछले लम्बे समय से अध्यापको की कमी के चलते छात्रों की पढ़ाई बेहद प्रभावित हो रही है कहने के लिए यह आदर्श विद्यालय है लेकिन विभागीय अधिकारियो का इस ओर कोई ध्यान नहीं है शिक्षा विभाग की लापरवाही का खामियाज़ा स्कूल आने वाले बच्चों को झेलना पड़ रहा है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला का कहना है की नियुक्ति का अधिकार जिला शिक्षा अधिकारी के पास होता है अगर स्कूल में एक सैकशन चलता है तो स्कूल में एक प्रिंसिपल और तीन सहायक होने चाहिए अगर दो सैकशन चलते है तो वहां पर अध्यापकों की संख्या बढ़ानी चाहिए। फिलहाल नन्हेड़ा अनंतपुर के ग्रामीणों ने छात्रों की संख्या को देखते हुए शिक्षकों की संख्या बढ़ाये जाने की मांग की है।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।