आरिफ नियाज़ी ।
रूड़की के खंड विकास कार्यालय के कर्मचारियों की आवासीय कालोनी पर जल संस्थान के जून 2025 तक का दस लाख से अधिक का बकाया है जिसे जनमुद्दे पोर्टल द्वारा प्रमुखता से दिखाया गया था जिसके बाद ब्लॉक के अधिकारियो में दिनभर हड़कंप मचा रहा
अब खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल दत्ताल द्वारा आवासीय कालोनी के सभी कर्मचारियों के वेतन से बिल का भुगतान करने के निर्देश दिए है इतना ही नहीं जो कर्मचारी आवासीय कॉलोनी से किसी दूसरे स्थान पर कार्यरत है उनके लिए बीडीओ द्वारा उस विभाग को पत्र लिखा गया है ताकि जल संस्थान के बिल का भुगतान किया जा सके। गौरतलब है की रूड़की जल सस्थान का जून 2025तक का लगभग दस लाख बकाया है जिसे आज तक भी भुगतान नहीं किया गया है अब जल संस्थान के द्वारा नोटिस दिए जाने के बाद खंड विकास अधिकारी कार्यालय के स्टाफ की नींद खुली है अब यह तो समय ही बतायेगा की आखिर यह बिल का भुगतान कब तक कर पाते है लेकिन इतना ज़रूर है की अधिकारियो की नोटिस ने नींद उड़ा दीं है।





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी