आरिफ नियाज़ी।
दीपावली के त्यौहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसील प्रशासन खाद्य पदार्थो को लेकर बेहद अलर्ट दिखाई दे रहा है। आज सुबह सवेरे तहसील प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खंजरपुर में एक दूध डेरी पर छापा मारा जहाँ पर बड़ी मात्रा में तैयार किया जा रहा नकली पनीर बरामद हुआ है।
टीम को मौक़े से ढाई कुंटल के लगभग नकली पनीर, दस बोरे मिल्क पाउडर, तीस टीन रिफाइण्ड के साथ साथ बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन भी मौक़े से बरामद हुए है।
खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसील प्रशासन की सुबह सवेरे हुई इस कार्यवाही से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र सिंह पांडेय ने बताया की उन्हें सुचना मिली थी खंजरपुर में बड़ी मात्रा में नकली पनीर तैयार कर रूड़की और आसपास के इलाकों में बेचा जा रहा है जब वह मौक़े पर पहुंचे तो वहां से नकली पनीर बनाने का बड़ा ज़खीरा बरामद हुआ है। अब दूध डेरी संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है तथा पनीर के सैम्पल को जांच के लिए लैब में भेजा जा रहा है। वहीं प्रतिबंधित बड़ी मात्रा में मिले ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन को लेकर पशु चिकित्सा विभाग ने भी अपनी कार्यवाही की है ।
इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी एस पी सिंह ने बताया की डेरी संचालक b ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन का प्रयोग करता था मौक़े से बड़ी मात्रा में ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन बरामद हुए है जब वह यहाँ पहुंचे तब भी इस इंजेक्शन का डेरी संचालक प्रयोग कर रहा था उन्होंने बताया की इस इंजेक्शन से जहाँ पशुओं को भारी नुकसान पहुंचता है वहीं लोगों के स्वास्थ्य पर भी यह प्रभाव डालता है
इसीलिये इसे प्रतिबंधित किया है अब वह अपनी रिपोर्ट विभाग को भेजेंगे। इस टीम में पुलिस के साथ साथ रूड़की तहसील के पटवारी पंकज राजपूत भी मौजूद रहे।





More Stories
भगवानपुर पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 12 चोरी की बाईक बरामद।
शेरपुर में किसान वैज्ञानिक चौपाल में किसानों को सिखाए गए खेती के गुर, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी पहुंचे।
एस.आई.आर को लेकर रसूलपुर गांव में ग्रामीणों को राज्य मंत्री ने किया जागरूक, सुनी समस्याएं।