आरिफ नियाज़ी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन को भाजपा देशभर में सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है जिसके चलते सोमवार को गांव शेरपुर खेलमऊ में वेलनगरी हिल्स हॉस्पिटल के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर अर्पित सैनी की पूरी टीम पहुंची। इस शिविर में विशेष सहयोग ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चौधरी कविंद्र सिंह का रहा उन्होंने फीता काटकर शिविर का शुभारम्भ किया।
इस दौरान कविन्द्र चौधरी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस देश के विकास में नए आयाम स्थापित किये है देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मोदी के नाम का डंका बज रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन को देश की जनता सेवा पखवाड़े के रूप में मना रही है। चौधरी ने कहा की उन्होंने भी शेरपुर खेलमऊ गांव में सेवा पखवाडे पर एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया है जिसमें बड़ी संख्या में मरीज़ पहुंचे है डॉक्टरों की टीम ने मरीज़ों की सबसे पहले जांच की और उन्हें निशुल्क दवाई दीं गई। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर लोगों में भारी उत्साह दिखाई दिया है आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है जिसमें सबसे अधिक जनप्रतिनिधि है। उन्होंने दावा किया की आने वाला समय भी भाजपा का ही है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।