आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के भंगेड़ी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दो अध्यापिकाओं के विवाद ने तूल पकड़ लिया है हालाँकि शिक्षा विभाग के अधिकारियो ने अपनी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को भेज दी है।
अब देखना यह है की बड़े अधिकारी इसमें क्या निर्णय लेते है फिलहाल दोनों अध्यापिकाओं के बीच तनाव को कम करने के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक तेजपाल सिंह सैनी को वयवस्था के तौर पर अग्रिम आदेशों तक भंगेड़ी प्राथमिक विद्यालय में भेजा गया है ताकि स्कूल के माहौल को बेहतर बनाया जा सके।
दरअसल कुछ दिन पूर्व भंगेड़ी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में दो अध्यापिकाओं के बीच विवाद इतना बढ़ा था की दोनों के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई थी जिसके बाद सुचना मिलते ही बी आर सी, सी आर सी समेत शिक्षा विभाग से जुड़े कई कर्मचारी मौक़े पर पहुंचे थे मामला बढ़ता देख बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चों के अभिभावक भी मौक़े पर पहुँच गए थे। यहाँ बच्चो के अभिभावकों का आरोप था की स्कूल के एम डी एम में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है अगर ठीक तरह से उसकी जांच की जाए तो हैड मास्टर को उसका जवाब देना भारी हो जाएगा। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने दोनों अध्यापिकाओं को किसी दूसरे स्थान पर स्थानात्रित करने की मांग भी की थी स्कूल के हालात तब से लेकर आज तक जस के तस बने हुए है जिससे स्कूली बच्चों की तमाम पढ़ाई प्राभावित हो रही है। दोनों अध्यापिकाओं विवाद के चलते अब खंड शिक्षा अधिकारी श्री शुक्ला ने सहायक अध्यापक तेजपाल सिंह को भंगेड़ी स्कूल भेजकर मामले को शांत करने की कोशिश की है। अगर इसके बाद भी स्कूल में पढ़ाई का माहौल नहीं बन पाता तो दोनों अध्यापिकाओं पर गाज़ गिरनी तय है। वहीं उपखंड शिक्षा अधिकारी रूड़की श्री शुक्ला का कहना है दोनों शिक्षकाओं के बीच विवाद को देखते हुए शिक्षक तेजपाल सिंह सैनी को व्यवस्था के तौर पर भंगेड़ी प्राथमिक विद्यालय में भेजा गया है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।