Jan Mudde

No.1 news portal of India

35 लाख से अधिक की लागत से बनेगी भंगेड़ी गांव में दो सड़कें, भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन और अक्षय प्रताप ने किया शिलान्यास

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की के भंगेड़ी गांव में 35लाख से अधिक की लागत से बनने वाली दो सड़कों का आज भाजपा के खानपुर से निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने दर्जनों भाजपा नेताओं के साथ शिलान्यास किया।

इस मौक़े पर भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफ़ज़ाल अली और सैंकड़ो ग्रामीणों ने चैम्पियन का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया। इस मौक़े पर कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने कहा की उत्तराखंड सरकार शहर के साथ साथ गांव गांव का विकास करने के लिए बेहद गंभीर है खानपुर और लक्सर में जलभराव के मामले सामने आने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वहां का निरिक्षण किया है जो भी नुकसान हुआ है उसके लिए अधिकारियों को निर्देश जारी हो चुके है किसानों की फसलों के नुकसान को भी सरकार ने गंभीरता से लिया है सरकार विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही है।

आज भंगेड़ी गांव में भी दो सड़कों का शिलान्यास किया गया है जो पैतीस लाख से अधिक की लागत से बनेगी उन्होंने बताया दोनों सड़कों का निर्माण हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जाएगा। उन्होंने कहा की जो विकास कार्य खानपुर विधानसभा में उनके द्वारा कराये गए उसके बाद वहां पर कोई विकास कार्य नहीं हुआ लेकिन अब भाजपा सरकार लक्सर और खानपुर के विकास को तेज़ी से आगे बढ़ायेगी। इस मौक़े पर भाजपा केनवनियुक्त जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, पार्षद नवनीत शर्मा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अफ़ज़ाल अली, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विकास पाल,जिला पंचायत सदस्य खुर्शीदा पत्नी शहज़ाद,पार्षद देवराज पाल,विशाल आदि बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369