Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के महावतपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय में जांच करने पहुंची तीन सदस्य टीम, मगलवार को दो अध्यापिकाओं के बीच हुआ था बड़ा विवाद, अभिभावकों ने एम डी एम में घोटाले के लगाए गंभीर आरोप, जमकर हुआ हंगामा

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की ब्लॉक के भंगेड़ी महावत गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है स्कूल में दो शिक्षकाओं के बीच हुए विवाद को लेकर बनाई गई तीन सदस्य कमेटी की टीम के सामने ही बच्चो के अभिभावकों ने जमकर हंगामा शुरू कर

दिया अभिभावकों का आरोप था की स्कूल के एम डी एम में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है जिसकी जांच की जानी बेहद आवशयक है इसी दौरान कुछ अभिभावक कमेटी के सामने ही एम डी एम का कक्ष खुलवाने पर अड़ गए जिसके बाद अभिभावकों का हंगामा बढ़ता देख जांच कमेटी के सामने चार लोगों का नाम एम डी एम के कक्ष को खोलने के लिए तय

किया गया जैसे ही चारों लोग एम डी एम कक्ष में राशन की मात्रा को देखने पहुंचे तो मौक़े पर देखकर उनके होश उड़ गए कक्ष में बेहद कम मात्रा में चावल मौजूद था जिसके बाद ग्रामीणों ने जमकर मौक़े पर हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद जांच कमेटी को हंगामे से स्कूल से बाहर निकलने में काफी मशक्कत उठानी पड़ी।

इस दौरान ग्रामीण विशाल, रविन्द्र कुमार, राजकुमार, विजय, शमीम, सैयद, सोनू आदि दर्जनों लोगों ने आरोप लगाया की स्कूल का माहौल काफ़ी खराब हो चुका है समय पर बच्चों को भोजन नहीं मिल पाता है यहाँ तक की बच्चों की शिक्षा पर काफी प्रभाव पड़ रहा है प्रधानाध्यापिका की तानाशाही के चलते स्कूल का माहौल बेहद ख़राब हो चुका है इतना ही नहीं ग्राम प्रधान नरेन्द्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य खुर्शीदा और एस एम सी अध्यक्ष शमशाद द्वारा भी स्कूल की हैड मास्टर के ट्रांसफर के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को एक पत्र लिखा गया है। जांच कमेटी की सदस्य कमलेश पंवार,अर्चना शुक्ला और ताजीम अली ने बताया की दोनों शिक्षिकाओं के बीच काफी मतभेद है जिसके लिए दोनों अध्यापिकाओं के लिखित में बयान लिए गए है भोजनमाता और एसएम सी अध्यक्ष के भी बयान लिए गए हैं उन्होंने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं के बीच विवाद के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है हालांकि उन्होंने सभी के बयान ले लिए हैं जिसकी जांच कर तीन दिन के अंदर विभाग के अधिकारियों को सौंप दी जाएगी स्कूल के एम डी एम को लेकर जो शिकायत आई है उसकी भी जांच की जा रही है। अब देखना यह है की जांच कमेटी कब तक अपनी रिपोर्ट शिक्षा अधिकारी तक पहुंचाती है लेकिन इतना ज़रूर है की स्कूल का माहौल ख़राब होने से बच्चों की पढ़ाई पर काफी प्रभाव पड़ रहा है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369